नई दिल्ली, अगस्त 4। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खपत किए जाने वाले सोने के अधिकतर हिस्से के लिए जिम्मेदार भारत है। सोने के प्रति भारतीयों जुनून केवल समय के साथ बढ़ता गया है। भले ही अधिकांश भारतीय कम इनकम पर जीवन यापन करते हैं, फिर भी वे सोने की कीमतों की परवाह किए बिना, सोना हासिल करने और इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के तरीके खोजते हैं। भारतीय के रूप में, सोने को एक संभावित निवेश के रूप में देखते समय हम अपने पूर्वजों के नजरिए को ध्यान में रखते हैं। पर क्या 2022 में इस समय सोने में निवेश करना सही है? जानते हैं इस सवाल का जबाव।
गोल्ड और महंगाई
सोने का इस्तेमाल हमेशा से बढ़ती महंगाई से बचाव के तौर पर किया जाता रहा है। परंपरागत नजरिये से मुद्रास्फीति बढ़ने पर रुपये में गिरावट आती है। ये ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा। आरबीआई ने 2022 में अब तक दो बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। रिपोर्टों के अनुसार, आरबीआई कोविड-19 महामारी के नकारात्मक प्रभावों के नतीजे में देश की आर्थिक गति को रोके बिना महंगाई को कम करने के प्रयास में ब्याज दरों में वृद्धि कर सकता है।
सोने में भी जोखिम
अन्य निवेश ऑप्शनों की तरह, सोने में भी कुछ जोखिम होता है। लेकिन इतिहास में दिखता है कि यह उच्च महंगाई और बाजार में गिरावट के दौर में अच्छा प्रदर्शन करता है। सोने के निवेश का विकल्प चुनने वाले निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जहां 2022 अच्छा हो सकता है, वहीं 2023 में सोने का क्रेज फीका पड़ सकता है।
निवेश करें या नहीं
क्या सोने में निवेश करना सही है? इस प्रश्न का उत्तर अस्पष्ट है। हालांकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या परिणाम निकलता है, मगर किसी भी लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो में सोना शामिल होना चाहिए, ऐसा जानकार कहते हैं। आपरके पोर्टफोलियो में निवेश के रूप में सोना बीमा की तरह काम करता है, जो किसी तरह भी गिरावट पर भी एक बैलेंस बरकरार रखता है।
गोल्ड में निवेश कहां करें
आज सोने में निवेश करना आसान है। यदि आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो आप इसे फिजिकल या वर्चुअल दोनों तरह से खरीद सकते हैं। रियल गोल्ड बुलियन खरीदा और बैंक या घर पर रखा जा सकता है। यदि आप कोई अन्य तरीका चाहते हैं तो आप उसके माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं। कई अन्य निवेश विकल्प हैं जो आपको सोने में निवेश का रास्ता ऑफर करते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड और फिजिकल गोल्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड और फिजिकल गोल्ड सोने में निवेश करने के तीन तरीके हैं। सोने के मालिक होने का सबसे अच्छा तरीका भौतिक है, क्योंकि जरूरत के समय ये सबसे आसानी से एक्सेस होता है। संकट के समय, नॉन-फिजिकल सोने के लिए लिक्विडेशन का जोखिम होगा। निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि हर गोल्ड इंस्ट्रूमेंट के फायदे और नुकसान होते हैं। शेयरों में गिरावट आने पर सोने की मांग बढ़ जाती है। स्वाभाविक रूप से, जब सोने की कीमतों में गिरावट आती है तो इक्विटी बाजार बढ़ता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications