आज मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के मुकाबले आज यानी मंगलवार 26 मई को सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
नई दिल्ली: आज मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के मुकाबले आज यानी मंगलवार 26 मई को सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। जबकि चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। आज सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 47090 रुपये पर बिका। इससे पहले यह शुक्रवार को 47100 रुपये पर था। आज चांदी के भाव में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 940 रुपये प्रति किलो उछाल के साथ चांदी 47985 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं 23 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
लॉकडाउन में बन रहे रिकॉर्ड
पहली बार सोना 9 अप्रैल को 45201 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। चार दिन बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 अप्रैल को सोना पहुंच गया 46034 रुपये प्रति दस ग्राम पर। सोने ने इस दिन ऑल टाइम नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन 15 अप्रैल को यह भी ध्वस्त हो गया। सोना 46534 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक और नए शिखर पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड अगले ही दिन 16 अप्रैल को टूट गया और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हो गई 46928 रुपये। इसके बाद 15 मई को सोना 47067 रुपये पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह कीर्तिमान भी 18 मई को टूट गया। सोना 47861 रुपये पर पहुंच गया।
एक लंबे समय के बाद सोने-चांदी के कारोबार की गाड़ी पटरी पर लौटनी शुरू हो गई है। ग्रीन जोन के आभूषण कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी सोने-चांदी की बिक्री बहुत कम है, लेकिन आभूषण कारोबारियों ने आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद के साथ काम शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह के दौरान लोकल प्रशासन से मंजूरी लेने के बाद कुछ राज्यों में आभूषण कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोली हैं। हालांकि इन खुदरा कारोबारियों की बिक्री महज 20 से 25 फीसदी है। कुछ लोग ब्याह-शादी के लिए खरीदारी कर रहे हैं। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications