नई दिल्ली, 6 जनवरी। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दामों में कमजोरी देखने को मिली है। आज 06 जनवरी को सोना फिर से सस्ता हुआ है। इससे सोने का रेट 48000 रु के नीचे आ गया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से सोने में उतार-चढ़ाव का ट्रेंड जारी है। बढ़ोतरी से गोल्ड 48000 रु के ऊपर जाता है और फिर गिरावट से 48000 रु नीचे आ जाता है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 61000 रु के नीचे आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
6 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 6 जनवरी को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 303 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48150 रु से गिर कर 47847 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8350 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1050 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61896 रु से गिर कर 60846 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 302 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47655 रु और 22 कैरेट वाला सोना 277 रु सस्ता होकर 43828 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 228 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35885 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 178 रु गिर कर 27990 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने का आयात
भारत ने 2021 में 55.7 अरब डॉलर के सोने के आयात का रिकॉर्ड बनाया। ये पिछले साल यानी 2020 के दोगुने से भी अधिक रहा। सोने की कीमत घटने और शादियों के लिए सोने की खरीदारी से आयात काफी अधिक हो गया। भारत में 2020 में सोने का आयात 22 अरब डॉलर का रहा था। वहीं पिछला रिकॉर्ड 2011 में 53.9 अरब डॉलर पर बना था। 2021 में वो रिकॉर्ड भी टूट गया।
वजन में कितना रहा
मात्रा के लिहाज से, भारत ने 2021 में 1,050 टन सोने का आयात किया, जो एक दशक में सबसे अधिक है। वहीं 2020 में 430 टन से अधिक सोने का आयात किया गया था। पिछले साल मांग मजबूत थी क्योंकि कोरोनोवायरस के कारण 2020 में बहुत सी शादियां 2021 तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications