नई दिल्ली, नवंबर 17। सोने की कीमतों में आज गिरावट दिखी है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे ही दिन बुधवार को सोने के दाम फिसले हैं। सोने की कीमतों में करीब 500 रु की गिरावट दर्ज की गयी है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही सोने के दाम 49000 रु के ऊपर पहुंच गए थे। बीते कुछ दिनों में सोने के दाम बढ़े हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे गिरे हैं। चांदी की कीमत 66500 रु के नीचे आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
17 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
17 नवंबर बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 492 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49553 रु से गिर कर 49061 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से काफी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 508 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 66883 रु से गिर कर 66375 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 490 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48865 रु और 22 कैरेट वाला सोना 451 रु सस्ता होकर 44940 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 396 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36796 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 288 रु गिर कर 28701 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कहां पहुंच सकता है सोना
बता दें कि पिछले साल अगस्त में सोना 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर तक गया था। उसके बाद सोना इस साल में सस्ता हुआ। मगर अब जानकारों का मानना है कि सोना अगले साल 2020 के रिकॉर्ड स्तर को भी पार कर सकता है। जानकारों का अनुमान है कि 2022 में सोना 57000-60000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। लंबी अवधि के लिहाज से सोने में निवेश की भी सलाह दी गयी है।
बिल लेना है जरूरी
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर की तरफ से दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता, रेट और वजन की डिटेल होती है। अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications