सोने-चांदी के कीमतों में लगातार बढ़त के बाद आज यानी मंगलवार 25 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी के कीमतों में लगातार बढ़त के बाद आज यानी मंगलवार 25 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। विदेशों में पीली धातु के 1,650 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शिखर से फिसलता हुआ मंगलवार को 845 रुपए लुढ़ककर 43,795 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 800 रुपए की गिरावट में 49,350 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चेक करें सोना का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं पर रहे दबाव का असर स्थानीय बाजार में भी देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को बीच कारोबार में 1,688.66 डॉलर प्रति औंस के सात साल के उच्चतम स्तर को छूने वाला सोना आज 6.80 डॉलर टूटकर 1,646.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निवेशकों की मुनाफावसूली से पीली धातु दबाव में आ गई। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 26.20 डॉलर लुढ़ककर 1,650.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.20 डॉलर की गिरावट में 18.38 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में आज सोना चांदी कीमत
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 845 रुपए लुढ़ककर 43,795 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोमवार को यह 620 रुपए की उछाल के साथ 44,640 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 43,625 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए टूटकर 31,200 रुपए पर रही। चांदी हाजिर 800 रुपए की गिरावट के साथ 49,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 959 रुपए लुढ़ककर 47,818 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 10-10 रुपए फिसलकर क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 43,795 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......43,625 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....49,350 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....47,818 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........970 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........980 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम............31,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications