नयी दिल्ली। पिछले हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके कई कारण हैं। इनमें चीन और भारत के बीच मौजूदा तनाव, कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी और डॉलर का मजबूत होना शामिल है। हालांकि देखा जाए तो सोना अपने रिकॉर्ड स्तरों से नीचे आया है। सोने ने रिकॉर्ड स्तरों से करीब 4800 रु की डुबकी लगाई है। मगर बावजूद इसके सोने के कीमतों में एक बार फिर से तेजी की संभावना बनी हुई है। चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो चांदी भी 76000 रु गिर कर 65400 रु के आस-पास तक आ गई है। मगर ध्यान रहे कि मार्केट एक्सपर्ट सोने-चांदी में तेजी की संभावना लगाए हुए हैं। आइए जानते हैं क्या है इसका कारण और कहां तक जा सकते हैं सोने के दाम।
बना हुआ है अनिश्चितता का माहौल
इस समय कोरोना के भारी तादाद में मामले सामने आ रहे हैं, जबकि भारत और चीन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसके अलावा भारतीय इकोनॉमी खस्ता हाल में है। कुल मिला कर देश में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसी परिस्थितियों में सोने की कीमतों को मदद मिलती है। असल में निवेशक संकट के समय में सोने में निवेश करते हैं क्योंकि इसे सुरक्षित माना जाता है। कोरोना संकट की शुरुआत के बाद से ही इसमें तेजी शुरू हुई थी, जिससे सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए थे, मगर इकोनॉमी खुलने पर इसमें थोड़ी गिरावट आई। मगर मौजूदा हालात से ये फिर ऊपर जा सकता है।
68000 रु तक जा सकता है सोना
सोना इस समय 51,441 रु पर है। लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट कहते हैं कि सोने का रेट एक साल के अंदर 68000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने के रेट प्रति औंस 2450 डॉलर तक जा सकते हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का रेट 2000 डॉलर प्रति औंस के करीब है। एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि एफडी की ब्याज दरों में कमी और शेयर बाजार में जोखिम के कारण निवेशकों का रुझान सोने की तरफ बढ़ा है। इसकी एक बड़ी वजह है सोने पर मिला रिर्टन। निवेशकों को सोने ने काफी फायदा पहुंचाया है। पिछले एक साल में इसने करीब 30 फीसदी से भी अधिक रिटर्न दिया है।
ई-गोल्ड में बढ़ रहा निवेश
जानकारों के अनुसार चीन भारत के अलावा अमेरिका के साथ भी तनाव की स्थिति में है। इससे काफी अनिश्चितता बरकरार है। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या भी कम नहीं हो रही। ऐसे संकट के समय में सोने को सुरक्षित माना जाता है। इस समय लोग घर से ही ई-गोल्ड के माध्यम से सोने में पैसा लगा रहे हैं। बता दें कि अब ई-गोल्ड का ट्रेंड काफी बढ़ा है, जिससे सोने की कीमतें लगातार बढ़ी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications