कोरोना वायरस के कहर को लेकर बाजार में काफी घबराहट है। देश और दुनिया में आर्थिक मंदी छाई हुई है, जिसका असर हर कारोबार पर दिख रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर को लेकर बाजार में काफी घबराहट है। देश और दुनिया में आर्थिक मंदी छाई हुई है, जिसका असर हर कारोबार पर दिख रहा है। मंदी की मार सोने-चांदी की मांग पर भी पड़ी है। उसके बाद भी अनिश्चित आर्थिक परिदृश्य के बीच सोना एकमात्र एसेट है, जिसमें तेजी दिख रही है। सोने की घरेलू कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। विश्लेषकों का कहना है कि सोने में तेजी जारी रहेगी।

बीते कल बुधवार को एमसीएक्स अगस्त में सोना वायदा बुधवार को 48,589 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को इसमें हल्की नरमी देखने को मिली। एंजेल ब्रोकिंग के डीवीपी (कमोडिटीज एंड करेंसीज रिसर्च) ने कहा, "सोने में रुख पॉजिटिव बना हुआ है। भू-राजनीतिक तनाव और आईएमएफ के वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ निगेटिव रहने के अनुमान से सोने में तेजी जारी रहेगी।
उत्पादन में 3 फीसदी की कमी आने का अनुमान
वहीं दूसरी ओर आईएमएफ ने बड़ी मंदी का अनुमान व्यक्त किया है। उसने यह भी कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में रिकवरी दो महीने पहले के उसके अनुमान के मुकाबले सुस्त रहेगी। उसने इस साल वैश्विक उत्पादन में 4.9 फीसदी और उभरते बाजारों के उत्पादन में 3 फीसदी की कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है। उसने भारत की जीडीपी में भी 4.5 फीसदी कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है। अप्रैल में उसने भारत की जीडीपी में 1.9 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था। उसका मानना है कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने वाला है।
दुनिया में कोरोनावायरस से 9.77 लाख संक्रमण
सोने की कीमतों में इस साल तेज उछाल देखने को मिला है। दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण की मौत के आंकडे़ 9.77 लाख हो गए हैं। ब्राजील और भारत में अब भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका, चीन सहित कुछ देशों में संक्रमण का दूसरा चरण दिख रहा है। भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। वे निवेश के सुरक्षित माध्यम में पैसा लगा रहे हैं। जानकारों का कहा कि डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कमजोरी से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
सोना 68000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता
सोने की कीमतों में तेजी के लिए अनुकूल है। ऐसे में अगले एक से दो महीने में सोना 50,0000 से 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 1772 डॉलर प्रति औंस के करीब है। इससे पहले अक्टूबर 2012 में सोने का भाव 1779 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में एसोसिएट डायरेक्टर और कमोडिटीजी और करेंसीज हेड का कहना है कि अगले एक से डेढ़ साल में सोने का भाव 65000 से 68000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह काफी कुछ डॉलर और रुपया की विनिमय दर पर निर्भर करेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications