नयी दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जिससे सोना एमसीएक्स पर 50000 रु के नीचे आ गया। आज करीब 11 बजे अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 49,300 रु रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि सोने के रेट पिछले 4 दिनों में लगभग 2500 रु नीचे उतरे हैं। इस दौरान चांदी भी 11 हजार रु सस्ती हुई है। मगर अभी भी ऐसी संभावना है कि सोना फिर से 68000 रु तक जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे और कब तक।
40 फीसदी बढ़े रेट
पिछले 2 वर्षों में गोल्ड ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी उम्मीद कम ही लोगों को होगी। 2019 में इसकी कीमत लगभग 19 प्रतिशत बढ़ी, जबकि 2020 में सोने के रेट लगभग 40 प्रतिशत तक चढ़े हैं। इस बात की संभावना है कि आगे भी भारत में सोने के रेट चढ़ सकते हैं, क्योंकि दुनिया अभी भी कई समस्याओं से जूझ रही है। दूसरे कमजोर डॉलर भी इसमें एक अहम भूमिका निभा सकता है।
मौजूदा भाव खरीदारी का बेहतर चांस
मौजूदा रेट को एक्सपर्ट सोने में खरीदारी को बेहतर चांस मानते हैं। इस समय घरेलू मोर्चे पर सोने के रेट 50,000 रुपये के आस-पास हैं। इसलिए सोने में खरीदारी की जा सकती है। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2021 के अंत तक घरेलू स्तर पर सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 65,000-68,000 रु तक जा सकते हैं। यानी अगले करीब 15 महीनों में सोने रेट मौजूदा लेवल से 15 से 18 रु तक चढ़ सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ में जा रहा है पैसा
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में भी लगातार पैसा आता दिख रही है, जिससे सोने की कीमतों को मदद मिल रही है। गोल्ड ईटीएफ में एक ऐसे समय निवेश आता दिख रहा है जब फिजिकल सोने की मांग बहुत अच्छी नहीं है। 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में भारी भरकम निवेश आया है, जिससे इस साल की पहली छमाही में इन्फ्लो रिकॉर्ड तोड़ 734 टन के लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले ये रिकॉर्ड 2009 की पहली छमाही में बना था। उस समय गोल्ड ईटीएफ में 646 टन इन्फ्लो रहा था।
सोने के भाव में रहेगी मजबूती
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार अमेरिकी डॉलर में अप्रैल-जून के दौरान सोने का भाव 10 फीसदी बढ़ा, जिससे पहली छमाही में इसमें 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साल 2020 के दौरान सोने की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें यूरोप में कोरोना की दूसरी संभावित लहर और कमजोर आर्थिक गतिविधियां शामिल हैं।
निकट भविष्ट में क्या होगा
अगर आप सोने की कीमतों में तेज गिरावट की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो यह जल्द होने की संभावना नहीं है। निकट भविष्य में सोने के रेट थोड़े गिर सकते है। जिन लोगों ने निवेश किया हुआ है उन्हें पैसा लगाए रखना चाहिए, क्योंकि सोना निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने का एक शानदार तरीका है। दूसरी ओर जो निवेशक सोना खरीदना चाहते हैं, वे थोड़ी गिरावट पर ऐसा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित



Click it and Unblock the Notifications