नई दिल्ली, नवंबर 8। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज 08 नवंबर को सोना फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट 48000 रु के ऊपर पहुंच गया है। आज सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 64500 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
08 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 08 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 439 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47702 रु से चढ़ कर 48141 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8000 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1080 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63551 रु से चढ़ कर 64631 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 437 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47948 रु और 22 कैरेट वाला सोना 402 रु महंगा होकर 44097 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 329 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36106 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 256 रु चढ़ कर 28162 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने में निवेश क्यों है अच्छा ऑप्शन
कोविड-19 महामारी ने विश्व की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव डाला। मुद्रास्फीति और वायरस को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं। भारत में भी, 2021-22 में मौद्रिक नीति को आर्थिक स्थिति को डेवलप करने के लिए लक्षित किया गया है ताकि अर्थव्यवस्था में लगातार ग्रोथ जारी रह सके। अक्टूबर 2021 तक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए सोना एक मांग वाला निवेश ऑप्शन बन गया है और इसकी कीमत में काफी वृद्धि हुई है।
सेफ रहता है पैसा
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि सोना किसी भी निवेशक के वित्तीय पोर्टफोलियो में स्थिरता लाने के बेस्ट तरीकों में से एक है। सोने में निवेश के सबसे बड़े फायदों में से एक है सेफ्टी। ये एक सेफ ऑप्शन है। इक्विटी बाजार में जितना जोखिम है सोना उतना ही अधिक सेफ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications