नयी दिल्ली। किसी संकट के समय में सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। भारत में ये पूंजी का प्रतीक है और लोगों को इससे भावनात्मक लगाव भी होता है। निवेश की बात करें तो भारत में गोल्ड को एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। मौजूदा रेट देखें तो इस समय सोना अपने उच्चतम स्तर पर है। आज सोना 50000 रु का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गया। सोना के रेट इतने हाई हो चुके हैं तो निवेशकों के मन में सवाल आना लाजमी है कि क्या अब गोल्ड में निवेश किया जाना चाहिए या नहीं। आइये जानते हैं कि इस मामले में एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

जरूरी है सोने में निवेश
एक्सपर्ट इस समय भी सोने में निवेश की सलाह देते हैं। इसकी बड़ी वजह है सुरक्षा के साथ रिटर्न। सोना मौजूदा संकट जैसी स्थिति के समय शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के मुकाबले बेहतर है। कोरोना आने के बाद शेयर बाजार गिरा, जिससे म्यूचुअल फंड के रिटर्न निगेटिव हो गए। मगर ऐसी स्थिति में भी गोल्ड ने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया। वैसे एक्सपर्ट निवेश के लिए निवेशकों को एक पोर्टफोलियो बनाने को कहते हैं, जिसमें आपको कई ऑप्शंस में थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहिए। आपको गोल्ड में भी 15-20 फीसदी पैसा लगाना चाहिए।
कहां तक जा सकते हैं गोल्ड के रेट
एक अनुमान के अनुसार सोना कुछ महीनों के भीतर 55000 रु तक जा सकता है। यानी अगर आप अभी भी निवेश करेंगे तो अच्छा पैसा कमा सकते हैं। मगर अन्य एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सोना का भाव 82000 रु तक भी जा सकता है। हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है। 2021 के अंत तक सोने के रेट भारत में प्रति 10 ग्राम 82000 रु पर पहुंच सकते हैं। ये एक बहुत अधिक फायदे का सौदा होगा। सोने की कीमतों में ये रिकॉर्ड बढ़ोतरी होगी।
पिछले एक साल में रिटर्न
2019 में गोल्ड ने निवेशकों को 25 फीसदी रिटर्न दिया। 2020 के शुरुआती 6 महीनों में ही इसने निवेशकों को 23 फीसदी रिटर्न दिया। इसके अलावा सोने की वैश्विक कीमतों में लगभग 15% की तेजी आई है। यानी सोने ने निवेशकों को चौतरफा मुनाफा करवाया है। आगे भी इसमें दमदार रिटर्न देने की क्षमता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
