नई दिल्ली, सितंबर 22। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन सोने के रेट ऊपर चढ़े हैं। आज 22 सितंबर को सोने फिर से महंगा हुआ है। सोने की कीमतों में आज 350 रु से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सोने के साथ-साथ आज चांदी के दाम उछले हैं। इसके साथ ही चांदी फिर से 60000 रु के ऊपर आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
22 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 22 सितंबर को सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 358 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46513 रु से चढ़ कर 46871 रु पर पहुंच गया। मगर यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 9200 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 754 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60954 रु पर आ गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 356 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 46683 रु और 22 कैरेट वाला सोना 328 रु महंगा होकर 42934 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 268 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35153 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 210 रु चढ़ कर 27420 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
सोने में पैसा लगाना कैसा
डिजिटल सोना एक नए जमाने का प्रोडक्ट है जो निवेशकों को तकनीकी टूल्स का फायदों उठाने में मदद करता है। आपको यहां पैसा लगाने पर फिजिकल सोने की तरह शुद्धता की पुष्टि को लेकर चिंता नहीं करनी होती। और न ही सुरक्षित स्टोरेज लोकेशन की तलाश करनी होती। इसलिए आज के समय में सोने में पैसा लगाने की सलाह तो दी जाती है, मगर डिजिटल गोल्ड को ज्यादा तवज्जो दी जाती है।
24 कैरेट गोल्ड
एक अत्यधिक सुरक्षित ऑनलाइन निवेश ऑप्शन डिजिटल गोल्ड के निवेशकों को प्रमाणित 24-कैरेट शुद्ध सोना खरीदने की सुविधा देता है। हर बार जब डिजिटल सोना ऑनलाइन खरीदा जाता है, तो विक्रेता एक सुरक्षित तिजोरी में खरीदारी वैल्यू के बराबर मात्रा में भौतिक सोना जमा करता है। निवेशक कम निवेश करना शुरू कर सकते हैं। यानी कम से कम 1 रु का भी सोना खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications