नई दिल्ली, अगस्त 02। देश में वन गोल्ड वन रेट स्कीम को लागू करने की मांग बहुत पुरानी है। सोने के दाम को लेकर मांग इसलिए उठती है क्योंकि सोना तो एक ही होता है लेकिन उसका दाम देश के अलग-अलग शहरो में अलग-अलग होता है। सोने की शुद्धता का पैमाना एक है लेकिन दाम में अंतर होता है। देश के तटीय प्रदेशो से पहाड़ी प्रदेशो तक आपको सोने की खरीद रेट में अंतर मिल जाएगा।
ट्रांसपोर्ट शुल्क है कारण
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में अंतर इसलिए होता है क्योंकि सोनी जिस बंदरगाह पर आयात होता है, वहा से अलग-अलग राज्यों में भेजे जाने का ट्रांसपोर्ट खर्च अलग-अलग होता है। आयात खर्च समान होने के बाद भी ट्रांसपोर्ट खर्च में असमानता होने के कारण अलग-अलग राज्यों में दाम भिन्न होता है। सरकार लंबे समय से वन गोल्ड वन प्राइस पर विचार कर रही थी लेकिन अब जाकर यह विचार सफल होता दिख रहा है।
व्यापारी भी है खुश
भारत का अपना बुलियन एक्सचेंज खुलने से व्यापरी भी खुश है। ज्वेलर्स को अब अंतरराष्ट्रीय दाम पर सीधे सोना खरीदने की सुविधा मिलेगी। अब उन्हें ढुलाई के लिए कोई फीस नहीं देना पड़ेगा। ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगने से ही अलग-अलग राज्यों में सोने के भाव में अंतर होता है। बुलियन एक्सचेंज खुलने से वन नेशन वन गोल्ड रेट स्कीम शुरू करने में अब आसानी हो गई है। बुलियन एक्सचेंज खुलने के बाद ज्वेलर्स और बैंक अंतरराष्ट्रीय भाव पर ही सोने का आयात कर सकेंगे।
क्या होगा फायदा
सुचना के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय रेट पर सोना खरीदने की सुविधा अभी सभी व्यापारियों को नहीं दी जाएगी। सरकार के अनुसार बुलियन एक्सचेंज के दायरे में जो ज्वेलर्स आएंगे, केवल वही अंतरराष्ट्रीय किमतो पर सोने का आयात कर सकेंगे। बुलियन एक्सचेंज लागू होने से व्यापारियों का फ्रेट चार्ज यानी कि ढुलाई का खर्च बचेगा, जिसके कारण सोने का दाम कम होंगे।
वन गोल्ड वन नेशन हो सकेगा लागू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में भारत का बुलियन एक्सचेंज लांच किया। बुलियन एक्सचेंज खुलने के कई लाभ होंगे। सबसे पहली बात की इससे सोने के दाम तय करने में पारदर्शिता होगी। अब देश में सोना एक ही जगह से निकलेगा इसलिए दाम और शुद्धता का पैमाना सेट करने में आसानी होगी। ग्राहको को अब सोना खरीदने में भिन्नता का सामना करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications