सोने के वायदा भाव में गुरुवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दूसरी और घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार यानी 1 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई।
नई दिल्ली: सोने के वायदा भाव में गुरुवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दूसरी और घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार यानी 1 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई। शादी-विवाह के सीजन से पहले आज सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है तो अगले दिन ही लुढ़क जा रहा है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 45000 के नीचे आ गया है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
11,281 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 11,972 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 11,972 रुपए तक लुढ़क चुका है।
जानिए किस रेट पर बंद हुआ सोना-चांदी
मामूली तेजी के साथ 44919 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल बुधवार को 31 मार्च को सोना 44190 पर बंद हुआ था। आज 1 अप्रैल गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव मंगलवार के मुकाबले 727 रुपये तेजी होकर 44917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 2 रु तेजी हो कर 44919 रुपये पर बंद हुआ।
103 रु की तेजी के साथ 63737 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 31 मार्च को चांदी 62862 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 1 अप्रैल को जबकि चांदी 772 रुपये तेजी होकर 63634 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 103 रु तेजी हो कर 63737 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44737 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41144 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33688 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63634 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना
सोने के वायदा भाव में गुरुवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:37 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 173 रुपये यानी 0.39 फीसद की तेजी के साथ 45,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को जून अनुबंध वाले सोने का मूल्य 44,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 188 रुपये यानी 0.42 फीसद की बढ़त के साथ 45,422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। बुधवार को अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 45,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More From GoodReturns

Silver Price Target: क्या चांदी पहुंचेगी ₹4 लाख प्रति किलो? जानें एक्सपर्ट की राय

Silver Price Today: फिर से चांदी हुई सस्ती! क्या आज खरीदने का है सही मौका? जानें 17 जुलाई का नया भाव

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स

Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?



Click it and Unblock the Notifications