नयी दिल्ली। अगस्त में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोने-चांदी में काफी गिरावट आई है। पिछले दो दिनों से भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। मगर आज बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट थम गई है। आज इन दोनों ही कीमती धातुओं के दाम बढ़े हैं। बता दें कि 16 दिसंबर को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 230 रु का इजाफा हुआ, जबकि चांदी का रेट प्रति किलो 1095 रु की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कहां पहुंचे सोने-चांदी के रेट
सोने और चांदी की कीमतों में आज अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 16 दिसंबर को 24 कैरेट वाले सोने का दाम 230 रुपए की बढ़ोतरी के साथ प्रति 10 ग्राम 49526 रुपए और चांदी के दाम प्रति किलो 1095 रु बढ़ कर 64265 रुपए हो गए। मालूम हो कि सोने के दामों विभिन्न शहरों में 500 से 1000 रु तक अंतर हो सकता है। बाकी इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए सोने-चांदी की ताजा रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट का दाम 49526 रुपए रहा।
23 और 22 कैरेट सोने का रेट
24 के अलावा 23 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 49328 रु दर्ज की गई। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 45366 रु दर्ज हुआ। 18 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 37145 रु हो गया। इधर चांदी का रेट भी बढ़ा है। बुधवार को चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज हुई। चांदी का रेट प्रति किलो 1095 रु बढ़ा और 64265 रु पर पहुंच गया।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी का रेट
सर्राफा बाजार के अलावा एमसीएक्स की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोने की कीमतों तेजी रही और ये प्रति 10 ग्राम 49550 रु पर पहुंच गए। वहीं चांदी की कीमतें बढ़ोतरी के साथ प्रति किलो 65,177 रु दर्ज किए गए। आइए जानते हैं दिल्ली में सोने-चांदी का रेट।
दिल्ली में क्या रहा भाव
उधर दिल्ली में सोने के रेट देखें तो ये 514 रु की बढ़ोतरी के साथ प्रति 10 ग्राम 48847 रु हो गए। चांदी का दाम 1043 रु बढ़ कर प्रति किलो 63612 रु पर पहुंच गए। इससे पहले 15 दिसंबर को भी सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 15 दिसंबर यानी मंगलवार को सोना 371 रुपए महंगा हुआ था, जबकि चांदी 313 रुपए महंगी हुई थई। बता दें कि जानकारों ने सोने की कीमतों के 68000 रु तक जाने का अनुमान लगाया था। मगर ऐसा होने में 2 साल का समय लग सकता है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications