नई दिल्ली, मई 15। अक्षय तृतीया के एक दिन बाद सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। कल अक्षय तृतीया के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। मगर आज एक बार से सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई महीने में अब तक अधिकतर दिनों में सोना महंगा ही हुआ है। आइए जानते हैं सोने और चांदी के आज 15 मई के लेटेस्ट रेट।
कहां पहुंचे सोने के दाम
आज 15 मई को 22 कैरेट वाले सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 21 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 22 कैरेट सोने की कीमत 45060 रु पर पहुंच गयी। वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमतें भी 21 रु की बढ़ोतरी के साथ 46060 रु पर पहुंच गयीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें तीन महीने के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रही हैं, जबकि घरेलू सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतें 48,000 रुपये के करीब पहुंच गयी हैं।
जानिए चांदी का रेट
सोने के मुकाबले आज चांदी की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी का रेट आज 500 रु प्रति किलो महंगा हुआ है। इससे चांदी की कीमतें प्रति किलो 71000 रु पर पहुंच गयी है। बड़े शहरों में चांदी के रेट की बात करें तो यह चेन्नई में 76000 रु, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बैंगलोर में भी 71000 रु, हैदराबाद में 76000 रु और केरल, पुणे, वड़ोदरा, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ 76000 रु प्रति किलो है।
जानिए बड़े शहरों में सोने के रेट
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट 45,200 और 24 कैरेट सोने का रेट 49,310 रु है। इसी तरह मुंबई में इन दोनों तरह के सोने का दाम क्रमश: 45,060 रु और 46,060 रु, दिल्ली में 46,200 रु और 50,200 रु, कोलकाता में 46,100 रु और 49,910 रु, बेंगलुरु में 44,900 रु और 48,980 रु, हैदराबाद में 44,900 रु और 48,980 रु, केरल 44,900 रु और 48,980 रु, पुणे 45,060 रु और 46,060 रु है।
जानिए क्या होता है 24 और 22 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
घर बैठे खरीदें सोना
देश के ज्यादातर शहरों में लॉकडाउन है। ऐसे में भी अगर आप चाहें तो घर बैठे सोना और चांदी खरीद सकते हैं। आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इसके तहत कंपनियां आपको घर पर बैठे-बैठे सोना खरीदने की सुविधा देती हैं। कई ज्वैलर्स तो ऑनलाइन खरीद पर ऑफर भी देते रहते हैं। अगर आप यहां से सोना खरीदते हैं, तो इसकी डिलीवरी घर पर ही हो जाएगी। सोने के खरीदने का एक और विकल्प है गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ। ईटीएफ में निवेश बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के जरिए किया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications