आज सोना महंगा हुआ, चांदी की कीमत में भी हजार रुपए की चमक आई।
नई दिल्ली: आज सोना महंगा हुआ, चांदी की कीमत में भी हजार रुपए की चमक आई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से विदेशी बाजारों के साथ स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में बड़ा उछाल देखा गया और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 680 रुपए महंगा होकर 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 1,000 रुपए चमककर चार महीने के उच्चतम स्तर 49,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने-चांदी में लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी दर्ज की गई है। इनमें से 02 जनवरी के बाद तीन दिन में सोने की कीमत 1,620 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की 1,850 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है।

विदेश में सोना-चांदी की कीमत
कारोबारियों का कहना है कि विदेश में रही तेजी के कारण स्थानीय बाजार में सोना-चांदी महंगी हुई है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 23.40 डॉलर बढ़कर 1,575.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से निवेशकों ने सुरक्षित निवेशक मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 23.40 डॉलर चमककर 1,575.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.32 डॉलर की बढ़त में 18.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना में उछाल
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 680 रुपए की छलांग लगाकर 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 41,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपए की मजबूती के साथ 31,300 रुपए के भाव बिकी। चांदी हाजिर एक हजार रुपए चमककर 49,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो 05 सितंबर 2019 के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 949 रुपए की उछलकर 48,476 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 70-70 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 1,010 रुपए और 1,020 रुपए प्रति इकाई हो गए।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,970 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 41,800 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 49,500 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 48,476 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 1010 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 1020 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 31,300 रुपए
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
