नई दिल्ली, अक्टूबर 12। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के रेट फिर से ऊपर चढ़े हैं। आज 12 अक्टूबर को सोने एक बार फिर महंगा हुआ है। सोने की कीमतों में आज 100 रु से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सोने के साथ-साथ आज चांदी के दाम भी उछले हैं। इसके साथ ही चांदी फिर से 61500 रु के ऊपर आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
12 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 12 अक्टूबर को सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 111 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47102 रु से चढ़ कर 47213 रु पर पहुंच गया। मगर यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 9000 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 164 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61490 रु से 61654 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 111 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47024 रु और 22 कैरेट वाला सोना 102 रु महंगा होकर 43247 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 83 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35410 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 65 रु चढ़ कर 27620 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
बिना बिल के न खरीदे जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इन जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
गोल्ड हॉलमार्क का भी रखें ध्यान
सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग जरूरी है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications