वेडिंग सीजन के पहले ही सोने चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले महीने यानी की मार्च में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: वेडिंग सीजन के पहले ही सोने चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले महीने यानी की मार्च में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन अप्रैल में सोने के घरेलू सर्राफा बाजार में अभी तक वृद्धि दर्ज की गई। सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है तो अगले दिन ही लुढ़क जा रहा है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 45000 के उपर आ गया है। जबकि चांदी की कीमत 66000 के करीब है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
10,779 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 10,779 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 10,779 रुपए तक लुढ़क चुका है।
जानिए किस रेट पर बंद हुआ सोना-चांदी
11 रु गिरावट के साथ 45410 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल सोमवार को 5 अप्रैल को सोना 45259 पर बंद हुआ था। आज 6 अप्रैल मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव मंगलवार के मुकाबले 162 रुपये तेजी होकर 45421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 11 रु गिरावट हो कर 45410 रुपये पर बंद हुआ।
178 रु की गिरावट के साथ 65422 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 5 अप्रैल को चांदी 64962 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 6 अप्रैल को जबकि चांदी 638 रुपये तेजी होकर 65600 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 178 रु गिरावट हो कर 65422 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 45239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41606 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34066 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के भाव में आई आज तेजी
सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में मंगलवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:28 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 191 रुपये यानी 0.42 फीसद की बढ़त के साथ 45,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 45,349 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अगस्त, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 166 रुपये यानी 0.36 फीसद की बढ़त के साथ 45,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। अगस्त, 2021 अनुबंध वाले सोने का दाम 45,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। विश्लेषकों के मुताबिक कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि की वजह से सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने की वैश्विक मांग में तेजी आई है। इससे देश में पीली धातु के दाम चढ़ गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
