सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में आज बदलाव देखने को म‍िला है। आज शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने के वायदा बाजार में जहां गिरावट देखने को मिली वहीं हाजि‍री भाव में तेजी देखने को म‍िली है।

नई द‍िल्‍ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज बदलाव देखने को म‍िला है। आज शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने के वायदा बाजार में जहां गिरावट देखने को मिली वहीं हाजि‍री भाव में तेजी देखने को म‍िली है। शादी सीजन के पहले सोने की कीमत में चमकने लगी है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में हल्‍की तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 45000 रुपए के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 67000 रुपए के आंकड़े के करीब है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

Gold Becomes Expensive Silver Prices Fall

159 रु की गि‍रावट के साथ 44937 रुपये पर बंद हुआ सोना
गुरुवार को 18 मार्च को सोना 44861 पर बंद हुआ था। आज 19 मार्च शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव गुरुवार के मुकाबले 235 रुपये महंगा होकर 45096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 159 रु सस्‍ता हो कर 44937 रुपये पर बंद हुआ।

108 रु की तेजी के साथ 66815 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 18 मार्च को चांदी 67049 पर बंद हुई थी। वहीं आज 19 मार्च को जबकि चांदी 342 रुपये की ग‍िरावट होकर 66707 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 108 रु महंगा हो कर 66815 रु पर बंद हुई।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45096 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33822 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66707 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्‍ट दाम

चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्‍ट दाम

सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्‍य अवश्‍य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना

वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना

वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्‍स) पर सुबह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 86 रुपये यानी 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 44,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 44,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 109 रुपये यानी 0.24 फीसद की टूट के साथ 45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले गुरुवार को जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 45,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+