सोना-चांदी खरीदने का इस समय अच्छा मौका है। शादियों का सीजन शुरू होते ही इसके भाव में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। भारतीय बाजार में लगातार गिरावट के बाद आज फिर सोने के भाव में तेजी देखी गई है।
नई दिल्ली, अप्रैल 29। सोना-चांदी खरीदने का इस समय अच्छा मौका है। शादियों का सीजन शुरू होते ही इसके भाव में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। भारतीय बाजार में लगातार गिरावट के बाद आज फिर सोने के भाव में तेजी देखी गई है। सोने की कीमत कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। 29 अप्रैल, गुरुवार को सर्राफा बाजारों में सोने की चमक जहां पहले से बढ़ी है वहीं चांदी भी मजबूत हुई है।

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। सोना एवं चांदी के हाजिर भाव में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 47000 के करीब आ गया है। जबकि चांदी की कीमत 69000 रु नीचे है। शादी-विवाह के इस सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बढ़िया खबर है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 9270 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 9270 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 46930 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 9270 रुपए तक लुढ़क चुका है।
दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
97 रु गिरावट के साथ 46930 रुपये पर बंद हुआ सोना
बुधवार को 28 अप्रैल को सोना 46859 पर बंद हुआ था। आज 29 अप्रैल गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव सोमवार के मुकाबले 168 रुपये तेजी होकर 47027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 97 रु गिरावट हो कर 46930 रुपये पर बंद हुआ।
107 रु गिरकर 68460 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 28 अप्रैल को चांदी 67700 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 29 अप्रैल को जबकि चांदी 867 रुपये तेजी होकर 68567 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 107 रु गिरकर 68460 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47027 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43077 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68567 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
देश में सोने की मांग में 37 फीसद की वृद्धि
इस साल जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान भारत में सोने की डिमांड में रिकवरी देखने को मिली। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्लूजीसी) के मुताबिक पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में इस कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में सोने की मांग 37 फीसद की वृद्धि के साथ 140 टन पर पहुंच गया। कोविड से जुड़ी पाबंदियों में ढील मिलने, मांग बढ़ने और कीमतों में नरमी से डिमांड में रिकवरी दर्ज की गई। डब्लूजीसी के आंकड़ों के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2020 की पहली तिमाही में सोने की कुल मांग 102 टन की रही थी। इस कैलेंडर वर्ष के पहले तीन महीनों में वैल्यू के लिहाज से सोने की डिमांड में 57 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वैल्यू के लिहाज से जनवरी से मार्च की अवधि में 58,800 करोड़ रुपये की गोल्ड डिमांड देखने को मिली। पिछले साल की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 37,580 करोड़ रुपये का रहा था।
More From GoodReturns

Platinum vs Silver: प्लैटिनम या चांदी में कौन ज्यादा टिकाऊ? दिखने में एक जैसे, लेकिन फर्क जमीन-आसमान का!

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications