सोना हुआ महंगा आज, चांदी की भी चमक बढ़ी

सोने की कीमत में हुआ बदलाव, चांदी में आई चमक। सोने की कीमत में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोने के भाव में 143 रुपये की तेजी आई है।

नई द‍िल्‍ली: सोने की कीमत में हुआ बदलाव, चांदी में आई चमक। सोने की कीमत में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोने के भाव में 143 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,695 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले गिरावट के चलते सोने के भाव में यह तेजी आई है। गौरतलब है कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,552 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold Becomes Expensive Silver Also Shines Know Todays Rate

सर्राफा बाजार में सोने की तरह ही शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 108 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,375 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी 45,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह बढ़ोत्तरी देखी गई है।

वहीं वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 143 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये के मूल्य में गिरावट और वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों के सकारात्मक रुख के चलते सोने के भाव में यह तेजी आई है।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

जानकारी दें क‍ि भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकबले 25 पैसे की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें, तो शुक्रवार को न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,458 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 16.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+