नई दिल्ली, जून 26। आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर सोने के उलट और चांदी के दाम नीच आ गए। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में आज सोने के भाव में ऊपर चढ़े। सबसे पहले बात दिल्ली की करें तो राजधानी में 22 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 100 रु की बढ़ोतरी के साथ 46250 रु पहुंच गए। वहीं दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने का रेट कल की तुलना में 50 रु की बढ़ोतरी के साथ 50300 रु और चांदी का रेट 400 रु लुढ़क कर 67900 रु पर आ गया।
चेक करें बाकी शहरों का रेट
चेन्नई में देखें तो 22 कैरेट वाले सोने का रेट आज 100 रु की बढ़ोतरी के साथ प्रति 10 ग्राम 44450 रु और 24 कैरेट वाले सोने का रेट 90 रु की बढ़ोतरी के साथ प्रति 10 ग्राम 48490 रु पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। चेन्नई में चांदी का रेट प्रति किलो 73400 रु पर बरकरार है। कोलकाता में 22 और 24 कैरेट वाले सोने का प्रति 10 ग्राम रेट कल के भाव पर ही है। वहां सोने का रेट 46660 रु और 49210 रु पर बरकरार रहा। कोलकाता में चांदी 400 रु सस्ती हो कर 67900 रु के रेट पर आ गयी।
मुंबई में कितना है सोने का भाव
मुंबई में भी आज सोने की कीमतों बढ़ोतरी हुई। वहां 22 और 24 कैरेट सोने के रेट 20-20 रु बढ़े। इससे 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का रेट 46150 रु और 24 कैरेट वाले सोने का रेट 47150 रु पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट देखें तो मुंबई में चांदी की कीमत 400 रु प्रति किलोग्राम कम होकर 67900 रु पर आ गयी। बता दें कि कई कारणों से सोने और चांदी के रेट में हर दिन उतार-चढ़ाव आता है।
क्यों आता है उतार-चढ़ाव
सर्राफा बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने के रेट में उतार-चढ़ाव के कई कारण हैं। जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध। ये सभी वे कारण हैं, जिनके चलते सोने और चांदी के रेट कम-ज्यादा होते हैं।
जानिए गोल्ड हॉलमार्क का नियम
16 जून 2021 से देश में हॉलमार्क नियम लागू हो चुका है। अब देश में केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाएंगे। है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।
ऐसे जानें हॉलमार्क से गोल्ड की शुद्धता
अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications