सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सोने के दाम फिर से गिर गए हैं। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सोने के दाम फिर से गिर गए हैं। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। आज देशभर के सर्राफा बााजर में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई।

मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 194 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई और 51,052 रुपये के स्तर पर खुला वहीं शाम को मालूली बढ़ोतरी के साथ सोना 51054 रु पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 635 रुपये की गिरावट के साथ 63466 पर खुली जबकि शाम को बढ़त के साथ 63386 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51052 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50848 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38289 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63466 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
देशभर में आईबीजेए के रेट सर्वमान्य
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
गिर गया सोने का वायदा भाव, चांदी भी टूटी
सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत मंगलवार सुब 70 रुपये की गिरावट के साथ 50,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 75 रुपये की गिरावट के साथ 50,831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने के साथ ही मंगलवार सुबह चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट दिखाई दी। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.19 फीसद या 121 रुपये की गिरावट के साथ 63,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच मार्च 2021 की चांदी का वायदा भाव इस समय 0.17 फीसद या 109 रुपये की गिरावट के साथ 65,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
