सोने के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिला। जबकि शुक्रवार को सोने के हाजिरी दाम में गिरावट दर्ज की गई, और चांदी महंगी हो गई। सोने की कीमत में उतर-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।
नई दिल्ली: सोने के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिला। जबकि शुक्रवार को सोने के हाजिरी दाम में गिरावट दर्ज की गई, और चांदी महंगी हो गई। सोने की कीमत में उतर-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है तो अगले दिन ही लुढ़क जा रहा है। जहां सोने 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में मामूली तेजी आई है वहीं चांदी कल के मुकाबले सस्ती हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 45000 के नीचे आ गया है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

1,860 रुपए गिरा सोना
इस महीने सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अबतक 1,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के भाव 3,963 रुपये प्रति किलो तक गिर चुके हैं। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 26 फरवरी को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 46570 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68621 रुपये किलो थी।
11688 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 11688 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 11688 रुपए तक लुढ़क चुका है।
55 रु की गिरावट के साथ 44655 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल गुरुवार को 25 मार्च को सोना 44880 पर बंद हुआ था। आज 26 मार्च शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार के मुकाबले 170 रुपये सस्ता होकर 44710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 55 रु गिरावट हो कर 44655 रुपये पर बंद हुआ।
92 रु की गिरावट के साथ 64658 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 25 मार्च को चांदी 64281 पर बंद हुई थी। वहीं आज 25 मार्च को जबकि चांदी 469 रुपये की तेजी होकर 64750 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 92 रु गिरावट हो कर 64658 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44531 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 40954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33533 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
वायदा भाव में लुढ़की सोने की कीमत
सोने के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर 1:33 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 158 रुपये यानी 0.35 फीसद की गिरावट के साथ 44,537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 44,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 161 रुपये यानी 0.36 फीसद की गिरावट के साथ 44,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह अगस्त, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 208 रुपये यानी 0.46 फीसद की गिरावट के साथ 45,334 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications