गुरुवार को सोने के हाजिर कीमतों बढ़ गए वहीं चांदी सस्ती हो गई। जबकि गुरुवार को सोने एवं चांदी के वायदा दाम में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में उतर-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।
नई दिल्ली: आज गुरुवार को सोने के हाजिर कीमतों बढ़ गए वहीं चांदी सस्ती हो गई। जबकि गुरुवार को सोने एवं चांदी के वायदा दाम में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में उतर-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है तो अगले दिन ही लुढ़क जा रहा है। जहां सोने 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में मामूली तेजी आई है वहीं चांदी कल के मुकाबले सस्ती हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 45000 के नीचे आ गया है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

1670 रुपए गिरा सोना
इस महीने सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अबतक 1670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के भाव 3892 रुपये प्रति किलो तक गिर चुके हैं। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 26 फरवरी को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 46570 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68621 रुपये किलो थी।
20 रु की गिरावट के साथ 44880 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल बुधवार को 24 मार्च को सोना 44886 पर बंद हुआ था। आज 25 मार्च गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार के मुकाबले 14 रुपये तेजी होकर 44900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 20 रु गिरावट हो कर 44880 रुपये पर बंद हुआ।
448 रु की गिरावट के साथ 64281 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 24 मार्च को चांदी 65100 पर बंद हुई थी। वहीं आज 25 मार्च को जबकि चांदी 371 रुपये की गिरावट होकर 64729 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 448 रु गिरावट हो कर 64281 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41128 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33675 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64729 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोने एवं चांदी के वायदा दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:35 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 42 यानी 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 44,818 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 44,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 16 रुपये यानी 0.04 फीसद की कमी के साथ 45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले सोने का मूल्य 45,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। MCX पर सुबह 10:47 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 131 रुपये यानी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 65,114 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications