नई दिल्ली, अक्टूबर 13। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दाम नीचे फिसले हैं। आज 13 अक्टूबर को सोना सस्ता हुआ है। पर आज सोने की कीमतों में हल्की ही गिरावट दर्ज की गयी है। सोने के उलट चांदी के दाम ऊपर चढ़े हैं। बता दें कि चांदी की कीमत 61500 रु के ऊपर चल रही है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
13 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 13 अक्टूबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 28 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47335 रु से गिर कर 47307 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 8900 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 111 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61638 रु से चढ़ कर 61749 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 27 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47118 रु और 22 कैरेट वाला सोना 26 रु सस्ता होकर 43333 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 21 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35480 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 16 रु गिर कर 27675 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड का वर्चुअल लॉकर
डिजिटल गोल्ड उन सोने के निवेश विकल्पों में से एक है जहां आपको सोने को फिजिकल रूप से स्टोर करने या इसे खरीदने के लिए ज्वेलर्स की दुकानों पर जाने की आवश्यकता नहीं। बल्कि आप इसे सिर्फ अपने वर्चुअल लॉकर में स्टोर कर सकते हैं। यह 24 कैरेट 99.9% शुद्ध सोने में निवेश है। कोई भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे गूगल पे या फोन पे आदि से सोना खरीद सकता है। एक निवेशक बहुत कम राशि से निवेश शुरू कर सकता है जैसे कि एक 1 रुपये।
मिलती है फिजिकल डिलिवरी
आप ऑनलाइन निवेश करके अपने सोने की क्वांटिटी को फिजिकल तौर पर मंगा सकते हैं। मगर डिजिटल सोना खरीदना और फिर फिजिकल डिलीवरी का ऑर्डर देना समझदारी नहीं होगी। साथ ही इस बात की भी एक लिमिट है कि आप किस स्तर तक के सोने के निवेश की फिजिकल डिलीवरी का आदेश दे सकते हैं। दूसरे आप अनिश्चित काल के लिए डिजिटल सोना नहीं रख सकते। या तो आपको इसे बेचना होगा, या फिजिकल गोल्ड के लिए ऑर्डर देना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications