सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। दूसरी और घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली: आज फिर सस्ता हुआ सोना चांदी। वायदा बाजार में बुधवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। दूसरी और घरेलू सर्राफा बाजार में सोने एवं चांदी की कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है तो अगले दिन ही लुढ़क जा रहा है। शादी-विवाह के सीजन से पहने सोने-चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 45000 के नीचे आ गया है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
1883 रुपए गिर चुका इस महीने सोना
आज के सोने-चांदी के बंद रेट के हिसाब से इस महीने सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अबतक 1883 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के भाव 5,611 रुपये प्रति किलो तक गिर चुके हैं। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च फरवरी को 24 कैरेट सोने का सुबह का भाव 46111 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68473 रुपये किलो थी।
11,972 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 11,972 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 11,972 रुपए तक लुढ़क चुका है।
जानिए किस रेट पर बंद हुआ सोना-चांदी
38 रु की गिरावट के साथ 44190 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल मंगलवार को 30 मार्च को सोना 44395 पर बंद हुआ था। आज 31 मार्च बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव मंगलवार के मुकाबले 167 रुपये सस्ता होकर 44228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 38 रु गिरावट हो कर 44190 रुपये पर बंद हुआ।
30 रु की तेजी के साथ 62862 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 30 मार्च को चांदी 63713 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 31 मार्च को जबकि चांदी 986 रुपये सस्ता होकर 62727 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 135 रु तेजी हो कर 62862 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44228 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44051 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 40513 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33171 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62727 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी घटी
वायदा बाजार में बुधवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:23 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 75 रुपये यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 44, 348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 44,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर पांच अप्रैल को डिलिवरी वाले सोने का भाव 27 रुपये यानी 0.06 फीसद की तेजी के साथ 43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। मंगलवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 43,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:23 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 383 रुपये यानी 0.61 फीसद की टूट के साथ 62,741 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications