नई दिल्ली, मई 18। मंगलवार 18 मई को सोने की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। सोने के अलावा चांदी के रेट भी ऊपर चढ़े हैं। पिछले कुछ दिनों में सोना-चांदी काफी महंगे हुए हैं। आज 24 कैरेट सोने के कीमत प्रति 10 ग्राम 48500 रु के करीब पहुंच गयी है। बात चांदी की करें को इसका प्रति किलो रेट 73500 रु पर पहुंच गया। हालांकि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के उलट एमसीएक्स पर सोने के रेट गिरे। आइए जानते हैं ताजा रेट।
ये हैं सोने-चांदी के ताजा रेट
पहले चांदी की बात करते हैं। आज मंगलवार को चांदी की कीमतों में 1765 रु की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे चांदी का प्रति किलो रेट 73500 रु पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार देश के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोने का रेट 334 रु की बढ़ोतरी के साथ प्रति 10 ग्राम 48480 रु पर पहुंच गया।
जानिए बाकी कैरेट सोने का रेट
आज 23 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 333 रु चढ़ कर 48286 रु, 22 कैरेट वाले सोने का रेट 306 रु चढ़ कर प्रति 10 ग्राम 44408 रु, 18 कैरेट वाले सोने का रेट 250 रु बढ़ कर प्रति 10 ग्राम 36360 रु और 14 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 196 रु उछल कर 28361 रु हो गया। चांदी का रेट 1765 रु बढ़ कर 73500 रु हो गया।
एमसीएक्स पर कहां पहुंचा सोना
एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 48420 रु पर आ गयी। ये जून डिलीवरी वाले सोने का रेट है। इसके अलावा अगस्त डिलीवरी वाले सोने का रेट 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 48848 रु पर आ गया। चांदी का दाम यहां भी बढ़ा। एमसीएक्स पर चांदी का रेट 0.83 फीसदी महंगी होकर करीब 74000 रु प्रति किलो पर पहुंच गई।
बढ़ा सोने का आयात
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू मांग में उछाल के कारण अप्रैल में सोने का आयात बढ़कर 6.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। देश के चालू खाते के घाटे (सीएडी) पर इसका काफी असर रहता है। हालांकि, महीने के दौरान चांदी का आयात 88.53 प्रतिशत घटकर लगभग 1.19 करोड़ डॉलर रह गया। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2020 में सोने का आयात सिर्फ 2.83 मिलियन डॉलर (21.61 करोड़ रुपये) का रहा था।
चालू खाता घाटे में बढ़त
सोने के आयात में वृद्धि ने अप्रैल 2021 में देश का व्यापार घाटा 15.1 अरब डॉलर पर पहुंचा दिया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 6.76 अरब डॉलर था। जानकारों के मुताबिक घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है, हालांकि कोरोना की दूसरी लहर आने वाले महीनों में मांग पर असर डाल सकती है। अक्षय तृतीया, सोना खरीदने के लिए एक शुभ दिन, के दिन भी सोने की खरीदारी फीकी रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications