सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। महीने की शुरूआत में सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। महीने की शुरूआत में सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद से लगातार कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बीते कल सोमवार को सोने की कीमत में मंदी का दौर जारी रहा, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई है।

सोना-चांदी की कीमत आज
बता दें कि मंगलवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 275 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होने के बाद 48632 रुपये पर खुला। वहीं चांदी की कीमत 49333 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके साथ ही 23 कैरेट सोने का भाव 274 रुपये तेज होकर 48437 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम अब 44547 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 36474 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया। मंगलवार को चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी की कीमत 739 रुपए रुपए तक ऊपर बढ़ गई और सर्राफा बाजार में चांदी 49564 रुपए से बढ़ाकर 49333 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना-चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना की कीमत 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत 385 रुपये की गिरावट के साथ 49,405 रुपये प्रति किग्रा रह गई। एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 85 रुपये अथवा 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 1,152 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 33 रुपये अथवा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 7,844 लॉट के ₨लिए कारोबार हुआ।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 385 रुपये अथवा 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,405 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 11,223 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,787.30 डॉलर प्रति औंस था। न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.35 डॉलर प्रति औंस रह गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications