नई दिल्ली, अगस्त 10। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोना काफी सस्ता हुआ है। कल के बाद आज फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज की गिरावट से सोने के रेट 46500 रु से भी कम हो गए हैं। सोने के साथ ही आज फिर से चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी का रेट 850 रु से अधिक नीचे आया है। चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
10 अगस्त के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 173 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46525 रु से गिर कर 46352 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 856 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64186 रु से गिर कर 63330 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 173 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46166 रु और 22 कैरेट वाला सोना 159 रु सस्ता होकर 42458 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 130 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 34764 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 101 रु गिर कर 27116 रु पर आ गया।
चेक करें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
मांग से बढ़ते हैं दाम
सोने के दाम जो चीजें प्रभावित करती हैं उनमें इस कीमती धातु की मांग शामिल है। सोने की बढ़ती मांग के साथ-साथ पीली धातु की कीमतों में भी तेजी आती है। पिछले एक दशक में चीन और भारत की आर्थिक वृद्धि ने सोने की मांग को बढ़ावा दिया है, जिससे कीमतों में तेजी आई है। हाल के वर्षों में यह मांग धीमी हो गई है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था स्थिर हो गई है।
त्योहारों का असर
धार्मिक प्रथाओं का भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव पड़ता है, जिसमें सोने की कीमत और मांग शामिल है। धनतेरस, दिवाली, गणेश चतुर्थी और अक्षय तृतीया जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान, देश भर में सोने की मांग बढ़ जाती है। धार्मिक लोग इन प्रमुख त्योहारों को शुभ मानते हैं, और वे इन दिनों में सोने के गहने या सिक्के खरीदते हैं जिससे कीमतें कुछ हद तक बढ़ जाती हैं। ऐसा ही आने वाले महीनों में हो सकता है। सोना एक ऐसी वस्तु है जिसकी अधिकतर मांग उच्च ही रहती है। सोने की कीमत मांग और आपूर्ति से काफी प्रभावित होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications