महंगा हुआ सोना, चांदी में 2370 रुपये उछाल

सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिली। शुक्रवार को सोने के रेट में तो मामूली तेजी दिख रही है पर चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।

नई द‍िल्‍ली: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिली। शुक्रवार को सोने के रेट में तो मामूली तेजी दिख रही है पर चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। तेजी के बाद सोने का भाव 49000 रुपए के आंकड़े को पार है, वहीं चांदी की कीमत 68000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। गुरुवार को 28 जनवरी को सोना 48986 पर बंद हुआ था। आज 29 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में बुधवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 88 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊपर 49074 रुपये पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 319 रु की तेजी के साथ 49393 रुपये पर बंद हुआ।

Gold Became Expensive Today Silver Jumped By Rs 2370

बात करें चांदी कि तो 28 जनवरी को चांदी 65967 पर बंद हुई थी। वहीं आज 27 जनवरी को जबकि चांदी के भाव में चांदी के भाव में 2370 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ 68337 रु पर देखी गई है। जबकि शाम को 1389 रु की तेजी के साथ 69726 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

 सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार

सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी कि‍ए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48878 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36806 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68337 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम

ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम

सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्‍य अवश्‍य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी

सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में बढ़त देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.33 फीसद या 163 रुपये की तेजी के साथ 49,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.45 फीसद या 221 रुपये की तेजी के साथ 48,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। उधर वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 1.69 फीसद या 1144 रुपये की तेजी के साथ 68,739 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+