Aaj Sone Ka Bhav: डालर के कमजोर पड़ने का असर आज सोने के रेट पर भी पड़ा। इसके चलते सोना फिर से महंगा हो गया है। जैसे ही ग्लोबल दिक्कतों के चलते डॉलर कमजोर होता है, गोल्ड की डिमांड बढ़ जाती है। इससे सोना महंगा हो जाता है।
जानिए आज सोना और चांदी का रेट किस स्तर पर बंद हुआ
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज गोल्ड का रेट 62707 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस पर 62515 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 192 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है। हालांकि आज सुबह सोने का रेट 62723 रुपये के स्तर पर खुला था। इस प्रकार से सुबह और शाम के बीच सोने का रेट 16 रुपये की गिरावट साथ बंद हुआ।

सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 745 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन सोना 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था।
आज चांदी का रेट 72140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। चांदी का रेट पिछले कारोबारी दिवस पर 71530 प्रति किलो था। इस प्रकार आज चांदी का रेट 610 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है। वहीं चांदी का रेट आज सुबह 72146 रुपये के स्तर पर खुला था। इस प्रकार से आज चांदी का रेट सुबह और शाम के बीच 6 रुपये गिरावट के साथ बंद हुआ।
चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 4794 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
एमसीएक्स पर जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है गोल्ड में कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम को 5 बजे सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। सोने में 5 फरवरी 2024 की फ्यूचर ट्रेड 144.00 रुपये की तेजी के साथ 62,506.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं चांदी की 5 मार्च 2024 की फ्यूचर ट्रेड 170.00 रुपये की तेजी के साथ 72,650.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है गोल्ड का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शाम को गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में में सोने का कारोबार 5.06 डॉलर की तेजी के साथ 2,052.38 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानें आज किस कैरेट के गोल्ड का क्या रेट है
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 36683 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 112 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 47030 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 144 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 57439 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 175 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 62456 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 191 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 62707 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से कल की तुलना में आज रेट में 192 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
