सोमवार को हफ्ते के पहले दिन फिर से सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला। जी हां आज की बात करें तो सर्राफा बजारों में सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली, फरवरी 14। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन फिर से सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला। जी हां आज की बात करें तो सर्राफा बजारों में सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। कई शहरों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। वहीं चांदी की कीमत 64000 रुपए के करीब आ गई है। आज की बात करें तो सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट में आज उछाल देखने को मिली है। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव के बारे में बताएंगे।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 6,461 रुपए गिर चुका है सोना
वैश्विक स्तर पर गोल्ड की चमक बढ़ने के चलते आज बुधवार 14 फरवरी घरेलू बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 6,461 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 49739 रु प्रति 10 ग्राम पर खुला है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 6,461 रुपए तक लुढ़क चुका है।
तगड़ी छलांग लगाया सोना-चांदी ने आज, चेक करें दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
819 रुपये तेजी के साथ खुला बाजार
बीते सप्ताह शुक्रवार 11 फरवरी को सोना 48920 पर बंद हुआ था। आज 14 फरवरी को सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 819 रुपये तेजी होकर 49739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 13 रु तेजी हो कर 49752 रुपये पर बंद हुआ।
1712 रुपये महंगी हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 11 फरवरी को चांदी 62157 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 14 फरवरी को जबकि चांदी 1,712 रुपये तेजी होकर 63869 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 41 रु गिरकर 63910 रु पर बंद हुई।
चेक करें 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49739 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45561 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37304 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 63869 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी लेने के पहले देख लें सही दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
ऐप बताएगा सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications