सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर से इजाफा हुआ। शादियों के सीजन में सोने-चांदी के भाव भी आसमान छू रहे हैं। आज दोनों कीमती धातुओं के भाव में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 18। सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर से इजाफा हुआ। शादियों के सीजन में सोने-चांदी के भाव भी आसमान छू रहे हैं। आज दोनों कीमती धातुओं के भाव में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। आज 18 अप्रैल सोमवार को सोने-चांदी की चमक पहले से काफी बढ़ गई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 53000 के उपर चल रहा है। वहीं चांदी भी अब 69500 के पार पहुंच गई है। जहां तक शाम की बात है तो 70000 रु के जबरदस्त तेजी के साथ चांदी का बाजार बंद हुआ। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 2,664 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2,664 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था।
चेक करें कितना सस्ता हुआ आज
13 रु तेजी होकर 53603 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 12 अप्रैल मंगलवार को सोना 52622 पर बंद हुआ था। आज 18 अप्रैल को सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 370 रु तेजी होकर 53590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 13 रु तेजी होकर 53603 रुपये पर बंद हुआ।
199 रु तेजी होकर 70109 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 12 अप्रैल मंगलवार को चांदी 67833 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 18 अप्रैल को सोमवार को जबकि चांदी 594 रुपये तेजी होकर 69910 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 199 रु तेजी होकर 70109 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 53590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 53375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 49088 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 40193 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 69910 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड शाम का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 53603 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 53388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 49100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 40202 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 70109 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बिना बिल के न खरीदे जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वैलेर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वैलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इस जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
कैसे चेक करें सोने की शुद्धता
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।
कर सकते हैं शिकायत
इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications