नई दिल्ली, अगस्त 30। कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन जन्माष्टमी के अवसर पर आज सोमवार को सोना महंगा हुआ है। आज 30 अगस्त को सोने के रेट ऊपर चढ़े हैं। सोने की कीमतों में 250 रु से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी उछले हैं। मगर चांदी की कीमतों में आई बढ़ोतरी सोने से कम रही है। आगे देखें सोने-चांदी के ताजा रेट।
30 अगस्त को सोने चांदी के रेट
सोमवार 30 अगस्त को सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 268 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47350 रु से चढ़ कर 47618 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 142 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63230 रु से चढ़ कर 63372 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 267 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47427 रु और 22 कैरेट वाला सोना 245 रु महंगा होकर 43618 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 201 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35714 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 157 रु चढ़ कर 27857 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
आज से गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की छठी किश्त निवेश के लिए खुल गयी। ये किश्त पांच दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुली है। इस किश्त में एक ग्राम गोल्ड का रेट 4,732 रुपये तय किया गया है। आपके पास सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 सीरीज VI सब्सक्रिप्शन में निवेश करने के लिए आज से 3 सितंबर 2021 तक का मौका है।
मिलेगा 50 रु का डिस्काउंट
बॉन्ड की नॉमिनल वैल्यू 4,732 रुपये प्रति ग्राम सोना है। मगर इन बॉन्ड्स पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट भी मिलती है। ये छूट ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को और आवेदन के लिए भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम करने वालों को मिलेगी। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइज 4,682 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा। आपको इन बॉन्ड्स में निवेश करने साल में दो बार 2.5-2.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। मालूम हो कि सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरणों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी करने की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications