नई दिल्ली, अगस्त 17। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज मंगलवार 17 अगस्त को सोने की कीमतों में करीब 500 रु की तेजी दर्ज की गयी। सोने का रेट एक बार फिर से 47500 रु के करीब पहुंच गया है। सोना के साथ ही आज चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। आज की बढ़ोतरी के साथ चांदी के दाम करीब 64000 रु प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। आगे जानिए सोने-चांदी के आज के रेट।
17 अगस्त के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल आया है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 491 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46993 रु से चढ़ कर 47484 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1090 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62887 रु से चढ़ कर 63977 रु पर आ गए।
जानिए बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 489 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47294 रु और 22 कैरेट वाला सोना 449 रु महंगा होकर 43495 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 368 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 35613 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 287 रु उछल कर 27778 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
54000 रु तक जा सकते हैं रेट
जानकारों का मानना है कि सोने की कीमत आने वाले 6 महीनों में 50000 रु और फिर इसके बाद 54000 रु तक जा सकती है। यानी देखा जाए तो खरीदारी और निवेश के लिहाज से सोने का मौजूदा रेट सही है। अगर आप अभी निवेश करें तो अच्छा प्रोफिट कमा सकते हैं। सोने में निवेश के कई तरीके हैं। इन्हीं में से एक गोल्ड ईटीएफ।
क्या होता है गोल्ड ईटीएफ
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications