
weekly change in gold and silver rate: बीता हफ्ता सोने और चांदी के लिए बहुत ही अच्छा रहा है। इस दौरान सोने और चांदी के रेट में तेज बढ़त दर्ज हुई है। सोने का रेट सोमवार से लेकर शुक्रवार के बीच ही 1000 रुपये से ज्यादा बढ़ गया, तो चांदी का रेट तो इसी दौरान 3000 रुपये से ज्यादा बढ़ गया।
बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 61496 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 60417 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट करीब 1079 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।
वहीं बीते हफ्ते चांदी का रेट भी तेजी से बढ़ा। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 77280 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को चांदी का रेट 74226 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से बीते हफ्ते चांदी का रेट करीब 3054 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
जानिए सोने और चांदी का ऑलटाइम हाई रेट
सोने का ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी का ऑलटाइम हाई रेट 77280 रुपये का रहा है। चांदी ने यह स्तर 5 मई 2023 को बनाया था।
जानिए इस साल कहां तक जा सकता है सोने का रेट
जानकारों के अनुसार इस साल सोना और कमाई करा सकता है। ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमत का लक्ष्य 2300 डॉलर से लेकर 2600 डॉलर का है। वहीं घरेलू बाजार की बात करें, तो यहां भी सोने की कीमतों में और तेजी आने के संकेत हैं। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान सोना 66,000 से लेकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का स्तर दिखा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications