
Gold rate in India increased last week : भारत में गोल्ड का रेट बीते हफ्ते बढ़कर बंद हुआ है। इस वक्त देश में गोल्ड का रेट ऑल टाइम हाई पर चल रहा है। माना जा रहा है कि गोल्ड की स्पॉट क्लोजिंग जल्द ही 60,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर छू सकती है। आइये जानते हैं पूरा डिटेल।
जानिए कितना महंगा हुआ गोल्ड
बीते 24 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान सोने का रेट तेजी के साथ बंद हुआ है। सोने का रेट जहां शुक्रवार को 59653 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सोने का रेट सोमवार को 59479 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से सोने का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 174 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।
अब जानिए चांदी का हाल
बीते हफ्ते चांदी के रेट में भी तेजी रही है। चांदी का रेट शुक्रवार को 69756 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 68238 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आकर बंद हुआ। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 1518 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।

जानिए गोल्ड का ऑलटाइम हाई रेट
सोने के रेट ने अपना 20 मार्च 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 59479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं इस वक्त सोना अपने ऑलटाइम हाई से 393 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5,864 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।
जानिए एमसीएक्स में किस रेट पर बंद हुआ गोल्ड का कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शनिवार को सोने की 5 अप्रैल 2023 की फ्यूचर ट्रेड 255.00 रुपये की गिरावट के साथ 59,310.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई। वहीं चांदी की 5 मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 192.00 रुपये की तेजी के साथ 70,404.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
