Weekly change in gold and silver rate: गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा है। बीते हफ्ते गोल्ड और सिल्वर के रेट में भारी तेजी दर्ज हुई है।
बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 61170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का यह रेट बीते सोमवार को 59892 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से बीते एक हफ्ते के दौरान सोने के रेट में 1278 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज हुई है।

इसी प्रकार से बीते एक हफ्ते के दौरान चांदी का रेट भी काफी तेजी से बढ़ा है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 73747 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुआ था। इसी प्रकार से बीते सोमवार को चांदी का रेट 69400 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट करीब 4347 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
अब सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 415 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता ही बचा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 2717 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानें किस कैरेट के गोल्ड के रेट में कितना आया अंतर
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट कल 45878 रुपये के स्तर पर था। इसमें बीते एक हफ्ते के दौरान 959 रुपये की तेजी आई।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट कल 56032 रुपये के स्तर पर था। इमसें बीते एक हफ्ते के दौरान करीब 1171 रुपये की तेजी आई।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट कल 60925 रुपये के स्तर पर था। इसमें बीते एक हफ्ते के दौरान करीब 1273 रुपये की तेजी आई।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट कल 61170 रुपये के स्तर पर था। एक हफ्ते के दौरान इस गोल्ड के रेट में करीब 1279 रुपये की तेजी आई।
नोट: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
