Gold became costlier by Rs 1000 in a week: जब से हमास और इस्राइल युद्ध शुरू हुआ है, सोने और चांदी के दाम को पर लग गए हैं। बीते एक हफ्ते में सोने का दाम 1000 रुपये से ज्यादा बढ़ गया है। वहीं चांदी का दाम भी 1200 रुपये से ज्यादा बढ़ा है।
बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम 58396 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 57332 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से सोने का रेट एक हफ्ते में करीब 1064 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।

वहीं चांदी के दाम में बीते हफ्ते भारी तेजी दर्ज हुई है। चांदी का दाम बीते शुक्रवार को 69731 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह दाम सोमवार को 68493 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से चांदी का दाम पूरे हफ्ते के दौरान करीब 1238 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3,553 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। इसी प्रकार से चांदी ऑलटाइम हाई से 7060 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
किसी भी शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितने कैरेट का सोना जेवर के लिए अच्छा रहता है
यदि कोई निवेश करना चाहता है तो उसके लिए 24 कैरेट सोने के सिक्के या बार अच्छा विकल्प है। ऐसा इसलिए है क्योंकि 22 कैरेट सोने के सिक्के या बार को बेचने के समय 24 कैरेट सोने के समान मूल्य प्राप्त नहीं होगा। हालांकि, यदि आप आभूषण के लिए सोना खरीद रहे हैं तो 22 कैरेट का सोना ही लेना चाहिए, क्योंकि इससे बने जेवर पहनने और रोमर्रा के लिए 24 कैरेट सोने से बेहतर होते हैं। यह ज्यादा मजबूत होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications