दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना मंगलवार को 45 रुपये टूटकर 39,485 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। जबकि चाँदी 625 रुपये की छलाँग लगाकर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,025 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गयी।
नई दिल्ली: दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना मंगलवार को 45 रुपये टूटकर 39,485 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। जबकि चाँदी 625 रुपये की छलाँग लगाकर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,025 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गयी। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में सोना आज डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। इसके बावजूद स्थानीय बाजार में आभूषण निमार्ताओं की सुस्त माँग के कारण यहाँ इसमें गिरावट रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर 4.7 डॉलर चमककर 1,489.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया जो डेढ़ माह से अधिक का उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,494.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में प्रतिकूल आर्थिक आँकड़े आने से वैश्विक स्तर पर सोने में तेजी रही। पूँजीगत वस्तुओं के नये ऑर्डर में नवंबर में मामूली वृद्धि हुई जिससे चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेत मिलते हैं। इसलिए निवेशकों ने पूँजी बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सोने में सुरक्षित निवेश किया। इससे पीली धातु की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.7 प्रतिशत चढ़कर 17.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी जो नवंबर के पहले सप्ताह के बाद का उच्चतम स्तर है। स्थानीय बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से सोना स्टैंडर्ड 45 रुपये टूटकर 39,485 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 39,315 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये पर टिकी रही। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार के अनुरूप चाँदी में बड़ी तेजी रही। चाँदी हाजिर 625 रुपये चमककर 47,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी जो 5 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। चाँदी वायदा 720 रुपये चढ़कर 45,950 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपये और 920 रुपये प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,485 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,315 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम=47,025 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 45,950 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,200 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
