आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को आज सोना सस्ता हो गया है। हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को आज सोना सस्ता हो गया है। हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज एक बार फिर से सस्ता हो गया है। पिछले दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और सोना गिरकर 45722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि चांदी की कीमत में तेजी आई। आज सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर डालते हैं।

हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम में गिरावट
आज सोने के वायदा कारोबार में सुस्ती देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 जून के सोने की फ्यूचर्स कीमत में 0.22 फीसदी की गिरावट आई और सोना 100 रुपए गिरकर 45,722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर 5 अगस्त पर सोने का वायदा की कीमत 0.26 फीसदी गिरकर 45,935 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में भी हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम में गिरावट देखी गई। कॉमेक्स पर सोना 0.36 फीसदी गिरकर 1707.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
चांदी की कीमत में चमक लौटी
कोरोना महामारी के कारण लगी लॉकडाउन की वजह से देश में कई जगहों पर सर्राफा बाजार बंद है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट देशभर के 14 सेंटर्स की सोने की कीमत के आधार पर उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। जबकि ibjarates की वेबसाइट पर 11 मई की कीमत पर एक नजर डाले तो 11 मई को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 45924 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत 46292 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 45740 रुपए/10 ग्राम पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत 46107/10ग्राम थी। सोमवार को जहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में चमक लौटी। आज चांदी 43325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को चांदी 42600 रुपए प्रति किलो पर बिकी।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सस्ता सोना खरीदने का मौका
आज से सरकार आपको सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। जी हां सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। आज से इस मोदी सरकार की गोल्ड बांड स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज सोमवार से खुल रही है। ये स्कीम 11 मई से लेकर 15 मई तक चलेगी। इसमें आप ऑनलाइन गोल्ड में निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications