सोने और चांदी के दामों में आज आई गिरावट। सर्राफा बाजार में गुरुवार एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने के भाव में 53 रुपये की कमी हुई है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी के दामों में आज आई गिरावट। सर्राफा बाजार में गुरुवार एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने के भाव में 53 रुपये की कमी हुई है। भाव में इस कमी से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 39,007 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हर दुल्हन को मिलेगा 10 ग्राम सोना, जानें क्या है सरकार की स्कीम ये भी पढ़ें

वहीं, चांदी के भाव में भी गुरुवार को 20 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 45,830 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 45,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी के भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 53 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है। पटेल ने बताया कि रुपये में डॉलर के मुकाबले मामूली सुधार के चलते सोने के दाम में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि शादियों की डिमांड भारत में सोने के हाजिर मार्केट को चियर करने के लिए तैयार है।
अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें, तो गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1472.70 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी मामूली गिरावट के साथ 17.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि यूएस-चाइना की राजनीतिक सरगर्मियों और ट्रेड डील की अनिश्चितताओं के चलते वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दिखाई दी। सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो गुरुवार को शाम 4 बजकर 36 मिनट पर सोने का 5 दिसंबर 2019 का वायदा भाव 0.24 फीसद या 90 रुपये की गिरावट के साथ 38065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
