इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 11 जनवरी के बंद भाव से लेकर 15 जनवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली तो चांदी महंगा हुआ। सोने का हाजिर भाव में 207 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 407 रु महंगा हुआ।

सोना में गिरावट आई तो चांदी महंगा हुई
11 जनवरी को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 709 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49510 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 24 रु की तेजी के साथ 49534 रुपये पर बंद हुआ। चांदी 3303 रुपये के भारी नुकसान के साथ 64071 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 942 रु की तेजी के साथ 65013 रु पर बंद हुई।
12 जनवरी मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 166 रुपये प्रति 10 ग्राम तेजी होकर 49700 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 36 रु की गिरावट के साथ 49664 रुपये पर बंद हुआ। चांदी 623 रुपये के तेजी के साथ 65636 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 72 रु की गिर के 65564 रु पर बंद हुई।
13 जनवरी को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 53 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49664 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 132 रु की गिरावट के साथ 49479 रुपये पर बंद हुआ। चांदी 341 रुपये के तेजी के साथ 65905 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 460 रु गिर के 65445 रु पर बंद हुई।
14 जनवरी को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 348 रुपये प्रति 10 ग्राम तेजी होकर 49131 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 120 रु की गिरावट के साथ 49011 रुपये पर बंद हुआ। चांदी 509 रुपये के गिरावट के साथ 64936 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 132 रु गिर के 64804 रु पर बंद हुई।
15 जनवरी को शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 213 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 49224 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 103 रु की तेजी के साथ 49327 रुपये पर बंद हुआ। चांदी 584 रुपये महंगी 65388 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 32 रु की तेजी के 65420 रु पर बंद हुई।
अगस्त गोल्ड ने तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड
देशभर के सर्राफा बाजारों में 7 अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
सोना 8400 रुपये टूटा तो चांदी 14,400 रुपये लुढ़की
सोने के भाव अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी अधिक गिर चुके हैं। पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने के भाव में पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में फरवरी, 2021 वायदा का सोना 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अगर हम मौजूदा कीमत से इसकी तुलना करें, तो इस सोने की कीमत अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 8,398 रुपये टूट चुकी है। सोने की तरह ही चांदी की मौजूदा कीमतें भी अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे आ गई हैं। चांदी का पिछला उच्च स्तर 10 अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 79,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह चांदी की कीमत पिछले पांच महीने में 14,383 रुपये टूट चुकी हैं।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications