सस्ता हुआ Gold, चांदी के रेट भी धड़ाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस
नई दिल्ली, जनवरी 27। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज 27 जनवरी को सोना एक बार फिर से नीचे फिसला है। सोने का रेट 48500 रु के करीब आ गया है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 63000 रु के नीचे आ गई है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
एशिया का पहला Cryptocurrency ETF भारत में होगा लॉन्च, होगा निवेश का बड़ा मौका

27 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 27 जनवरी को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 359 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48861 रु से गिर कर 48502 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 7700 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 947 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63712 रु से गिर कर 62765 रु पर आ गए हैं।

जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 357 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48308 रु और 22 कैरेट वाला सोना 329 रु सस्ता होकर 44428 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 269 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36377 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 210 रु गिर कर 28374 रु पर आ गया।

आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।

क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जब भी खरीदें तो हमेशा हॉलमार्क वाले जेवर ही खरीदें। देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम भी लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

हॉलमार्क से जानें सोने की शुद्धता
अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।