नई दिल्ली, अगस्त 21। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। रेट के हिसाब से दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 100 रु की गिरावट के साथ 46,300 रुपये पर है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 120 रु की गिरावट के साथ 50500 रु पर आ गया है। बात करें चेन्नई की तो वहां चेन्नई में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 44650 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 48710 रुपये पर स्थिर है।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90 रुपये की गिरावट के साथ 46500 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 90 रुपये की कमजोरी के साथ 49200 रुपये पर है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 190 रु गिर कर 46210 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 190 रुपये की ही कमजोरी के साथ 47210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी की कीमत
इस बीच मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में चांदी का भाव 61,700 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 66,600 रुपये है। चेन्नई में चांदी 400 रु प्रति किलो सस्ती हुई है। वहीं बाकी शहरों में चांदी 500 रु सस्ती हुई है। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
जानिए कुछ और शहरों के रेट
हैदराबाद, बेंगलुरु, केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बैंगलोर में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 100 रुपये गिर कर 44150 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 110 रु गिर कर 48,170 रुपये पर रहा। हैदराबाद में 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 100 रु और 110 रु गिर कर 44150 रु और 48170 रु रहे।
कैसे घटते-बढ़ते हैं सोने के दाम
क्या आपको मालूम है कि सोने और चांदी के रेट पेट्रोल और डीजल की तरह हर रोज क्यों बदलते रहते हैं? अगर नहीं तो आज जान लीजिए। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध शामिल हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत की सोने की मांग सालाना आधार पर 19.2 फीसदी बढ़कर 76.1 टन हो गई। पिछले साल की समान अवधि में सोने की मांग 63.8 टन रही थी।
जानें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
More From GoodReturns

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications