नई दिल्ली, सितंबर 28। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के रेट नीचे फिसल गए हैं। आज 28 सितंबर को सोना 48 रु सस्ता हुआ है। सोने की कीमतें इस समय 46500 रु के नीचे बरकरार हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे फिसले हैं। हालांकि चांदी के दाम 60000 रु के ऊपर बरकरार है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
28 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 28 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 48 रु प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46170 रु से गिर कर 46122 रु पर पहुंच गया। मगर यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 10,100 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 65 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60341 रु से गिर कर 60276 रु पर आ गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 48 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 45937 रु और 22 कैरेट वाला सोना 44 रु सस्ता होकर 42248 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम नीचे गिरा। इसका दाम 36 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 34592 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 28 रु गिर कर 26981 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
आगे महंगा हो सकता है सोना
जानकारों का मानना है कि सोने में ऑल टाइम हाई से 18 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। सोने में गिरावट पर इसे और जमा करना एक अच्छा अवसर और ऑप्शन होगा। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में त्योहारी और शादी सीजन में सोने की कीमतों में वृद्धि होगी। इसलिए यदि आप बाद में सोना खरीदेंगे तो ये महंगा पड़ेगा। जबकि अगर आप अभी इसमें निवेश करें तो आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।
क्यों महंगा-सस्ता होता है सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications