सोने के दामों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है,
नई दिल्ली: सोने के दामों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

बीते कई दिनों से रिकॉर्ड बना रहा सोना पिछले चार दिनों से फिसल रहा है। आज सोने और चांदी के भावों में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई। सोने के हाजिर और वायदा भाव में 11 अगस्त के बाद से गिरावट का दौर शुरु हो गया जो आज सुबह तक जारी रहा। सोने की कीमत में तीन दिनों में 3523 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत में पिछले तीन दिनों में 9752 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले तीन दिनों में सोने के भाव में 3523 रुपए की बड़ी गिरावट
बाजार एक्सपर्ट की माने को अगले कुछ दिनों तक सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहेगा। सोने के दाम में पिछले तीन दिनों में 3523 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। सोने की कीमत में गिरावट हाजिर और वायदा भाव में देखने को मिली। 13 अगस्त को सोने की एमसीएक्स पर भाव में गिरावट आई। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.14 फीसदी गिरकर 52,175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 0.4 फीसदी मामूली बढ़त देखने को मिली और चांदी बढ़कर 67050 रुपए पर पहुंच गई।
इन वजहों से सस्ता हो रहा है सोना
सोने की कीमत में पिचले तीन दिनों से गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमत में बड़ी गिरावट की वजह है रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन लाने की घोषणा करना। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कोरोना की वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन की पॉजिटिव खबरों से निवेशकों का ध्यान सोने से कम होकर शेयर बाजार की ओर बढ़ा है। निवेशक अब शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। शेयर बाजार की ओर निवेशकों के आकर्षण के कारण सोने में निवेश घटा है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई है। दुनिया भर में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
ऐतिहासिक रहा था जुलाई का महीना
- 10% से ज्यादा का उछाल आया था सोने की कीमत में जुलाई में
- 5,000 रुपए से ज्यादा हुआ महंगा था सोना जुलाई में
- 30% का उछाल आया था जुलाई में चांदी की कीमत में
- 15,000 रुपए हुई महंगी थी जुलाई में चांदी
- 4 साल में सोने के लिए सबसे शानदार महीना रहा था जुलाई
सोने-चांदी में निवेश से बचे निवेशक
विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को अभी सोने में फिलहाल खरीदारी से बचना चाहिए। सोने में लगातार तेजी के बाद अब बिकवाली देखने को मिल सकती है। सोने का भाव वापस 50,000 रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे जा सकता है। वहीं चांदी के भाव 60,000 रुपये तक फिर से पहुंच सकते हैं। ऐसे में सोने या चांदी में खरीदारी की योजना बना रहे हैं निवेशकों को फिलहाल इंतजार करना फायदेमंद होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
