नयी दिल्ली। आज 14 जनवरी को देश में मकर संक्रान्ति मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर सोने और चांदी के रेट गिरे हैं। असल में सोने और चांदी के रेट काफी नीचे आ चुके हैं। माना जा रहा है कोरोना वैक्सीन आ जाने से इन धातुओं की कीमत घट रही है। मौजूदा हफ्ते में देखें तो आज लगातार चौथे दिन सोना-चांदी सस्ते हुए हैं। गौरतलब है कि सोना अगस्त में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, जबकि अब ये सबसे ऊंचे स्तर से 7500 रु नीचे आ गया है। आइए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा रेट।
ये हैं सोने-चांदी के ताजा रेट
मकर संक्रांति के दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट वाले सोने रेट के प्रति 10 ग्राम 348 रु घट कर 49131 रु पर आ गए हैं। इस समय 24 कैरेट वााला सोना 49131 रु पर है। चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो आज वो भी सस्ती हुई। चांदी का रेट प्रति किलो 509 रु घटे हैं। चांदी का रेट प्रति किलो 64926 रु रह गए हैं।
23, 22 और 18 कैरेट वाले सोने के रेट
आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट 348 रु घट कर 49131 रु प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके साथ ही 23 कैरेट वाले सोने का दाम 48934 रु प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 45004 रु रह गया है। बात करें 18 कैरेट वाले सोने की तो इसकी कीमत भी प्रति 10 ग्राम 36848 रु रह गई है।
इसलिए गिर रहे सोने के रेट
बता दें कि सोना निवेश का एक सुरक्षित उपकरण माना जाता है। इसलिए जब कोरोना संकट पूरे जोरों पर था तो लोगों ने शेयर बाजार से पैसा निकाल कर सोने में निवेश करना शुरू कर दिया था। मगर अब कोरोना वैक्सीन के आ जाने और 1-2 दिन में टीकाकरण की शुरुआत से निवेशक फिर से शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं और नतीजे में सोने के रेट गिर रहे हैं। हालांकि आने वाले समय में सोने और चांदी के रेट काफी ऊपर जाने की संभावना है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने के रेट
आज इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के रेट में गिरावट दिख रही है। अमेरिकी बाजार में सोना इस समय 9.67 डॉलर या 0.52 फीसदी गिर कर 1838.70 डॉलर प्रति औंस पर है। चांदी की कीमत भी 0.15 डॉलर या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 25.19 डॉलर पर है।
महानगरों में सोने और चांदी का रेट
महानगरों की बात करें दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52750 रुपए, मुंबई में 49450 रुपए, कोलकाता में 51690 रुपए और और चेन्नई में 50880 रुपए प्रति 10 गाम है। चांदी का रेट देखें तो दिल्ली में ये 66000 रुपए, मुंबई में 66000 रुपए, कोलकाता में 66000 रुपए और चेन्नई में 70300 रुपए प्रति किलोग्राम है।
कहां तक जा सकते हैं सोने-चांदी के दाम
एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि 2021 में सोने की कीमतें 65,000 रुपये और चांदी 90,000 रुपये पर पहुंच सकती हैं। मौजूदा रेट से देखें तो सोने और चांदी में तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications