बुधवार को सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: बुधवार को सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 128 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से सोने का भाव 41,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को सोना 41,276 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 128 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पटेल ने बताया की सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते भाव में यह कमी आई है। पटेल ने कहा कि इक्विटी सूचकांकों में आई मजबूती ने भी सोने की कीमत में गिरावट को सपोर्ट किया है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 700 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे चांदी का भाव अब 46,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 47,060 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हई थी।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों में ही बुधवार को गिरावट देखी गई। सोना 1,562.5 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना बुधवार शाम 0.03 फीसद या 11 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 40,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,780 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,610 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 47,010 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 45,579 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,000 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications